{"_id":"264e293db864db4a9b2d6be5613fdb43","slug":"no-male-child-cut-his-own-private-part-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा ना होने से था परेशान काट डाला गुप्तांग","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटा ना होने से था परेशान काट डाला गुप्तांग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 20 Sep 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
बिहार के सीवान जिले से एक सनसनीखेज खबर है। बेटा नहीं होने पर मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने गु्स्से में ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
दो बेटियों के बाप उस युवक ने बेटे की चाह पूरी नहीं कर पाने के कारण अपने गुप्तांग को ही काट दिया। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है जहां पत्नी से झगड़े के दौरान ही उसने धारदार चाकू निकाला और गुप्तांग काट दिया।
विज्ञापन
पड़ोस में रह रहे एक रिश्तेदार ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पड़ोसियों का कहना है कि यह शख्स कतर में नौकरी करता है। हाल ही में एक महीने की छुट्टी पर वह घर आया था। उसकी दो बेटियां ही है और वह अक्सर अपनी पत्नी को बेटा ना होने की ताना देता था।