फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   No Kidnaping, it's Love Story

किडनैपिंग नहीं कुछ और मामला है यह!

Tue, 17 Jun 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो /अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 17 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
No Kidnaping, it's Love Story

हरियाणा के सिरसा गांव मसीतां से गायब हुआ युवक सोमवार शाम को राजस्थान से पुलिस को मिल गया। युवक के गायब होने को किडनैपिंग बता रहे परिजनों की आंखें उस समय खुली की खुली रह गई, जब पता चला कि युवक का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन


लड़की की मां के धमकाने पर युवक भाग गया था। रविवार शाम को गांव मसीतां का 23 वर्षीय गुरप्रीत खेत में पानी लगाने की बात कहकर गया था लेकिन वह खेत में नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश करने के बावजूद वह नहीं मिला।
विज्ञापन


रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर गुरप्रीत ने अपने चचेरे भाई दीपा के पास फोन किया कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है।

युवक का एक लड़की के साथ था प्रेम प्रसंग

No Kidnaping, it's Love Story

किडनैप करने वाले लोग उसे कार में बंद किए हुए हैं। इस समय वह किसी अनजान जगह पर एक गाड़ी में बंद है। किडनैपर शराब पी रहे हैं।

कॉल आने के तुरंत बाद परिजन शिकायत लेकर शहर थाना में पहुंचे। रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे पुन: गुरप्रीत ने अपने ससुर सुखदेव सिंह को फोन करके बताया कि किडनैपरों ने उसे एक चौबारे में छुपा रखा है। उसे बचा लें।

वह किडनैपरों से छुपकर उन्हें फोन कर रहा है। सोमवार को गांव मसीतां के ग्रामीण काफी संख्या में शहर थाना में इकट्ठा हो गए।

मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया

No Kidnaping, it's Love Story

कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी कर डाली। ऐन मौके पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। गुरप्रीत के मोबाइल की लोकेशन बीकानेर आई। पुलिस बीकानेर रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस ने सूरतगढ़ के पास गुरप्रीत को काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान गुरप्रीत ने बताया कि एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। लड़की की मां ने उसे धमकाते हुए कहा था कि वह सोमवार को पंचायत बुलाएगी। इससे डरते हुए वह शाम को डबवाली आ गया और बस से बीकानेर चला गया।

शहर थाना पुलिस के कार्यकारी प्रभारी एसआई इंद्राज ने बताया कि गुरप्रीत सूरतगढ़ से मिला है। पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed