9वीं की छात्रा से रेप, हुई आठ महीने की गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने 9वीं कक्षा की छात्रा का बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ये मामला तब सामने आया है जब छात्रा आठ महीने की गर्भवती हो गई।
मिड-डे के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के पालघर इलाके के अलग-अलग इलाको में छात्रा का कई बार दुष्कर्म किया था। इस हैरान करने वाले मामले में किशोरी के परिजनों ने जब उसे अस्पताल ले गए जो डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की। डॉक्टरों ने बताया कि उसे गर्भवती हुए आठ महीने हो चुके हैं।
छात्रा के परिजनों ने मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस से शिकायत की। शिकायत में उन्होंने कहा दो नाबालिकों समेत चार लोगों ने उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया था। किशोरी के परिजन पालघर रेलवे स्टेशन के पास ही रहते हैं।
छात्रा ने आठ महीने तक छुपाई दुष्कर्म की बात
पालघर थाने की पुलिस के अनुसार, छात्रा के परिजनों को जब अस्पताल में छात्रा के गर्भवती होने का पता चला तभी उन्होंने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता के परिजन दैनिक मजदूरी से जीवन यापन करते हैं।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने मामले में पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसका बलात्कार कर रहे थे और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे इसलिए डर की वजह से छात्रा ने अभी तक चुप्पी साध रखी थी।
वहीं छात्रा की मां का कहना था कि उसने जब पेट दर्द होने पर उसने अपनी बेटी से गर्भवती होने के बारे में पूछा तो उसने इसके बारे में कभी नहीं बताया। छात्रा मां से पेट में कुछ दिक्कत होने की शिकायत की थी लेकिन उसने कभी भी अपने बलात्कार होने की शिकायत घर में नहीं की थी।