फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nine year old boy accused for rape arrested

बच्ची से रेप में 9 साल का लड़का गिरफ्तार, जांच में रेप की पुष्टि

Sat, 03 Oct 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, न्यूरिया (पीलीभीत)
ब्यूरो/अमर उजाला, न्यूरिया (पीलीभीत) Updated Sat, 03 Oct 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
nine year old boy accused for rape arrested

यूपी के न्यूरिया (पीलीभीत) में छह वर्षीय बालिका के साथ रेप करने के आरोपी नौ वर्षीय बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से मजिस्ट्रेट ने उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बालक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया है। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में बालिका से रेप होने की पुष्टि हुई है।

क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका गुरुवार को दुकान पर चीनी लेने गई थी। वापस आते समय गांव का नौ वर्षीय बालक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा था।

विज्ञापन

आरोपी बालक ने स्वीकारा अपना जुर्म

nine year old boy accused for rape arrested

शुक्रवार की सुबह पुलिस सिविल ड्रेस में बालक के घर पहुंची और आरोपी बालक को थाने ले आई।

सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी बालक ने भी अपना जुर्म स्वीकार किया है।

शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed