{"_id":"5904e44c20053489c5a365894d803792","slug":"nine-students-sodomized-by-hostel-warden-in-porbandar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे राम! पोरबंदर में 9 छात्रों से 3 साल तक कुकर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हे राम! पोरबंदर में 9 छात्रों से 3 साल तक कुकर्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पोरबंदर में एक हॉस्टल वार्डन के छात्रों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
लोहना समुदाय के नौ छात्रों ने वार्डन पर तीन साल तक कुकर्म करने का आरोप लगाया है। एक अन्य छात्र में शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है।
सभी पीड़ित छात्रों की उम्र नौ से 11 साल है। आरोपी वार्डन राजेश कनानी रविवार से फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टीओआई के अनुसार, उन पीड़ितों में से एक छात्र वार्डन की करतूतों से परेशान होकर मुंबई में अपने चाचा के पास चला गया। उसने वार्डन की करतूत अपने चाचा को बताई।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पी बी पंडित ने बताया कि रविवार को अभिभावकों की बैठक की गई थी। वार्डन की करतूत सामने आई तो हमने तत्काल पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वार्डन अक्सर बच्चों को पीटता था।
एक अधिकारी गोविंद सावु ने बताया कि वार्डन उसी हॉस्टल में रहता था। जनवरी में उसकी बीवी की मौत हो गई थी। वह अकेले रह रहा था।
एसपी दीपेन भंद्रा ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। एक बार वार्डन पकड़ में आ जाए तो उससे सारी हकीकत सामने आ जाएगी।