फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Newly married woman tried to burn alive

नवविवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 07 Aug 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,गजरौला शिव (बिजनौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला,गजरौला शिव (बिजनौर) Updated Fri, 07 Aug 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman tried to burn alive

प्रेम निकाह से खफा ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


गांव में महिला के परिजन उसे करीब डेढ़ घंटे तक पीटते रहे और महिला बदहवास स्थिति में गांव की गलियों में दौड़ती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी महिला को एक नाले में डालकर फरार हो गए। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी मो. यूसुफ की 22 वर्षीय पुत्री रुखसाना का निकाह एक माह पूर्व जंदरपुर निवासी जलालुद्दीन के पुत्र नौशाद से हुआ था।

पति और मां ने बनाया बंधक

Newly married woman tried to burn alive

शादी से पहले से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन शादी होते ही मनमुटाव हो गया। रुखसाना व नौशाद के परिजनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रुखसाना के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

रुखसाना ने इसी शिकायत महिला थाने में भी थी। 15 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। गांव जंदरपुर में ही रुखसाना के मामा है।

वह विवाद के बाद से ही मामा के घर रह रही थी। नौशाद ने फोन करके पत्नी रुखसाना को घर पर बुलाया, जिस पर वह ससुराल में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा जलाने की कोशिश

Newly married woman tried to burn alive

इस दौरान पति नौशाद एवं उसकी मां भूरी ने रुखसाना को घर में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रुखसाना के पति एवं सास ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन रुखसाना उनके चंगुल से छूटकर घर के बाहर आ गई।

बेरहम नौशाद व उसकी मां ने रुखसाना को घर के बाहर भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। करीब डेढ़ घंटे तक यह महिला गांव में सरेराह पिटती रही, लेकिन गांव के एक भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी रुखसाना को गांव के ही एक नाले में डालकर फरार हो गए।

विज्ञापन

जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट

Newly married woman tried to burn alive

रुखसाना को अस्पताल तक पहुंचाने में भी किसी ग्रामीण ने पुलिस की मदद नहीं की। रुखसाना के पिता मो. यूसुफ परिजनों के साथ गांव में पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर आए।

जिला अस्पताल में रुखसाना ने बताया कि ससुराल वालों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। उधर, ग्रामीणों के अनुसार सास भूरी ने रुखसाना के परिजनों को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने ही घर में आग लगा दी।

एसआई रामसिंह का कहना है कि पति ने उसे तलाक दिया था। उसके बाद मारपीट की। रुखसाना का पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम का कहना है कि रुखसाना को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed