फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Newborn Sold For Rs 26,000 In Nalgonda Telangana

चंद रुपयों के लालच में 15 दिन के बच्चे को बेचा

Fri, 24 Jul 2015 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Newborn Sold For Rs 26,000 In Nalgonda Telangana

चंद रुपयों के लालच में एक 15 दिन के नवजात को 26 हजार रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। तेलंगाना के नारगोडा में एक परिवार ने अपने नवजात बच्चे को एक रिश्तेदार को बेच दिया।

विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार, एक नवजात की मां ने घर वालों द्वारा अपने 15 दिन के बच्चे को बेचे जाने को लेकर पुलसि में शिकायत दर्ज कराई है। मामला जिले के सूर्यपत शहर का है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पीड़िता की चाची ने बच्चे को 26000 रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने कहा है कि मामले जांच जारी है, दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती है प्रसूता

Newborn Sold For Rs 26,000 In Nalgonda Telangana

गौरतलब है क‌ि बच्चे के जन्म के बाद से महिला एक मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दी गई थी। यहां महिला की देख रेख उसकी मां कर रही है।

महिला के 15 दिन के बच्चे की देखरेख उसकी चाची कर रही थी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी चाची ने सूर्यपत इलाके में ही रहने वाली महिला निर्मला को 26000 रुपए बच्चा बेचा था। बच्चे को बेचने में दुर्गाचारी नाम की महिला ने मध्यस्‍थता की है।

पुलिस ने कहा है इस पूरे मामले में पांच लोगों का नाम सामने आया है जिनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed