फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   newborn baby's head found in wheat field in up

खेत से मिला मासूम का कटा सिर, धड़ अब तक गायब

Tue, 12 Jan 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
newborn baby's head found in wheat field in up

यूपी के चौबेपुर में खेत से एक नवजात का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है। शिशु का सिर तो है लेकिन लाख ढूढ़ने पर धड़ नहीं मिला है। पुलिस नरबलि की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


दरअसल, चौबेपुर के बीकापुर गांव स्थित गेहूं के एक खेत में सोमवार की सुबह एक नवजात का सिर मिला। खेत से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर माला, फूल सहित तांत्रिक पूजा से संबंधित अन्य सामान मिले।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के काफी प्रयास के बाद भी धड़ नहीं बरामद हो सका और न ही उसकी शिनाख्त हो सकी। ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार किसी ने बच्चे की बलि देकर उसका सिर यहां और धड़ कहीं और दफना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में कुत्ते ने ढूंढ़ा था बच्चे का कटा सिर

newborn baby's head found in wheat field in up

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर निवासी चंद्रमा यादव सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव स्थित अपने गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहे थे। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। इसी दौरान उनका कुत्ता खेत की मिट्टी खोदकर जबड़े में एक नवजात का सिर फंसाए हुआ सामने आकर खड़ा हो गया।

यह देख चंद्रमा एकबारगी तो भयभीत हुए, फिर उन्होंने खुद को संभालकर आसपास देखना शुरू किया तो लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर माला, फूल, हांडी, साड़ी, चूड़ी, कंघी, शीशा, अगरबत्ती, गांजा सहित तांत्रिक पूजा में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान दिखाई दिए।

चंद्रमा भागे-भागे घर पहुंचे और आसपास के लोगों को मामले की जानकारी देने के साथ ही सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पिंडरा परमहंस मिश्रा ने बताया कि या तो बच्चे की बलि दी गई है या फिर लोकलज्जा के भय से किसी ने उसे दफना दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed