{"_id":"92e759fa1c5a5d2774b9560127dcc3e6","slug":"newborn-baby-s-dead-body-found-in-garbage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्लास्टिक की रस्सी से नवजात का गला घोंटकर कूड़े में फेंका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: प्लास्टिक की रस्सी से नवजात का गला घोंटकर कूड़े में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ के गंगानगर में नंगला शेखू गांव में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात के गले में रस्सी बंधी थी और वह कूड़े के ढेर पर पड़ा था। वहीं बच्चे के दाहिने पैर को किसी जानवर ने खा रखा था।
विज्ञापन
इंचौली थानांतर्गत नंगला शेखू गांव के बाहर रविवार शाम खेल रहे बच्चों को एक मरा हुआ कबूतर मिला। उसे बच्चों ने उठाया और कूड़ी के पास दफनाने चल दिए।
कूड़े के पास बच्चों ने एक नवजात का शव देखा तो वे उसे भी उठाकर तालाब के पास दफनाने पहुंच गए। सूचना पर ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर इंचौली थाने से एसआई विकास चौहान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने नवजात की हत्या कर रात को शव यहां फेंका गया है।
नवजात के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी और उसके दाहिने पैर को किसी जानवर ने खा लिया था। वहीं ग्रामीणों ने बाद में शव को श्मशान घाट में ले जाकर दफना दिया।
विज्ञापन