फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nephew shoots his uncle in uttar pradesh ?for revenge

पिता की हत्या के बदले में भतीजे ने ताऊ को मारी गोली

Wed, 27 May 2015 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, देवबंद (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजला, देवबंद (सहारनपुर) Updated Wed, 27 May 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
nephew shoots his uncle in uttar pradesh ?for revenge

सहारनपुर के बन्हेड़ा गांव में जमीन के रंजिश के चलते भतीजे ने मंगलवार को दोपहर चारपाई पर सो रहे अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

बन्हेड़ा गांव निवासी रमेश शर्मा (60) मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मकान की गली में चारपाई बिछाकर सो रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे उसके भतीजे मिंटू ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर बाहर आए परिजनों ने जब चारपाई पर रमेश को लहूलुहान अवस्था में देखा तो उनमें चीख पुकार मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।

विज्ञापन

आरोपी ने कहा 'बदला लिया है'

nephew shoots his uncle in uttar pradesh ?for revenge

जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेशपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजमोहन यादव मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे मिंटू को पुलिस ने गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर ब्रजमोहन यादव ने बताया कि मृतक रमेश और मिंटू के बीच पिछले लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी, इस कारण मिंटू ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रमेश के तीन बेटों ने मिंटू के पिता राधेश्याम के साथ जमकर मारपीट की थी, जिस कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी को लेकर उनके बीच मुकदमेबाजी भी चल रही थी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी मिंटू ने कहा कि उसने पिता की हत्या का बदला ले लिया है। उसे कोई पछतावा नहीं है। इसके साथ ही उसने कहा कि रमेश और उसके बेटे पिता की हत्या करने के बाद उस पर कुछ नहीं बिगाड़े जाने का टोंट कसते रहते थे। मिंटू ने स्वीकार किया कि उसने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ताऊ रमेश की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed