फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Nephew killed uncle

अवैध संबंधों के शक ने बर्बाद कर दी जिंदगी

Fri, 20 Jun 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो /अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 20 Jun 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle

अवैध संबंधों के चलते बुधवार रात भांजे ने मामा की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी जरनैल सिंह ने थाना में जाकर आत्मसमर्पण दिया।

विज्ञापन


घटना हरियाणा के सिरसा की है जहां थाना रानियां क्षेत्र के गांव भड़ोलियावाली में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कई बार पंचायत हुई, लेकिन नहीं मिटा मन का मैल

Nephew killed uncle

गांव भड़ोलियावाली की ढाणी बाजीगर निवासी 55 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात करीब साढे़ सात बजे सड़क किनारे पुली पर बैठा था।

इसी दौरान उसके भांजे 45 वर्षीय जरनैल सिंह ने बलकार सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गला कटने की वजह से बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के पीछे अवैध संबंधों का संदेह जताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसी बात को लेकर परिवार में कई पंचायत हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया हत्या का केस

Nephew killed uncle

इसी संदेह के चलते जरनैल सिंह ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से मामा का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद जरनैल सिंह सीधे रानियां पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उसने अपने मामा की हत्या कर दी है।

इसके बाद पुलिस ने जरनैल को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर जाकर सच्चाई जानी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed