फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   neighbour rapes a girl alone in home in mujaffar nagar

तमंचे की नोक पर 16 साल की लड़की से रेप

Wed, 04 Mar 2015 04:29 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
neighbour rapes a girl alone in home in mujaffar nagar

यूपी के शामली जिले में 16 साल की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। जिले के कैराना क्षेत्र स्थित एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की की मां ने कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार की दोपहर वह कैराना के सरकारी अस्पताल गई थी। उसका पति भी मजदूरी करने के लिए गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक उसके मकान में घुस आया। युवक ने घर में अकेली बेटी को तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर दुराचार किया। उसने किसी से भी इस घटना का जिक्र न करने की धमकी भी दी। उसने कहा कि अगर किसी के सामने उसने मुंह खोला तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटी दोनों को दी धमकी, हुआ फरार

neighbour rapes a girl alone in home in mujaffar nagar

इस बीच जब लड़की की मां घर पहुंची तो आरोपी ने उसे भी धमकाया और मौके से भाग निकला। बेटी को लेकर महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को सारा हाल सुनाया।

लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और धमकी देने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी डाल रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed