{"_id":"ac712e9ab1238c2dad955dc04a1e4237","slug":"neighbour-raped-minor-girl-in-ghaziabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी बना 'भेड़िया', पड़ोसन को दबोचा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पड़ोसी बना 'भेड़िया', पड़ोसन को दबोचा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी रात में घर से बाहर निकली, तभी पड़ोसी ने रास्ते में उसे दबोच लिया। वह जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने मकान में खींच ले गया। वहां उसने किशोरी की अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
वह जैसे-तैसे बदहवास हालत में घर पहुंची, तब परिजनों को वारदात का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है।
विज्ञापन
नौजवान बना हैवान, 'दादी' से किया मुंह काला
आरोपी के डर से रातभर शांत रहे परिजन
मामले में पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार रात नौ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी मकान के बाहर शौच करने गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने मकान में ले गया। वहां उसने रेप किया।
विज्ञापन
मां की मदद से युवती की लूटी अस्मत, 10 साल कैद
किशोरी के वापस नहीं लौटने पर परिजन आसपास उसकी तलाश करते रहे। करीब दो घंटे बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रातभर आरोपी के डर के चलते परिजन शांत रहे।
भाई के सामने बहन से गैंगरेप, अब बदल गई पूरी कहानी
गिरफ्तारी
एसएचओ होम सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और देर शाम आरोपी सचिन को हापुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।