गेस्ट हाउस मालकिन चलाती थी सेक्स रैकेट?
राजस्थान में एक व्यक्ति ने गेस्ट हाउस चलाने वाली एक महिला को चाकू से काट डाला। महिला का शव उसी गेस्ट हाउस में मिला था जिसकी वह मालकिन थी।
लाश मिलने के तीन दिन बाद पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, एक गेस्ट हाउस संचालक ही है।
जांच के दौरान पता चला कि उसका गेस्ट हाउस भी महिला के गेस्ट हाउस के सामने था। उसने सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाकू से उसका गला काटा था। इस वारदात के पीछे क्या वजह थी, जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई।
'अविवाहित जोड़ों को गलत काम के लिए देती थी कमरे'
मामला जयपुर का है। आरोपी ने पुलिस से कहा कि मृत महिला अनुराधा सेठिया को मारकर उसने समाज की गंदगी साफ की है। वह अविवाहित जोड़ों से पैसे लेकर उन्हें गेस्ट हाउस में कमरे देती थी ताकि वे यहां 'गलत काम' कर सकें।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओंकार वर्मा एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी का बेटा है। वह 12वीं फेल है। उसने और कुछ अन्य लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की थी कि अनुराधा अपने गेस्ट हाउस में अविवाहित जोड़ों तो कमरे किराए पर देती है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जांच शुरू की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर सकी क्योंकि वह वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल नहीं थी।
'मैं उसकी हरकतों से मुक्ति पाना चाहता था'
डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हैरानी की बात ये है कि ओंकार और अनुराधा के बीच कभी जुबानी जंग नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह उससे मुक्ति पाना चाहता था और इसीलिए पिछले 2-3 महीने से उसकी हरकतों पर नजर रख रहा था।
उसका रूटीन जानने के बाद उसने हत्या की साजिश रची। 50 साल की अनुराधा की लाश मालवीय नगर सेक्टर 8 स्थित उसके गेस्ट हाउस में मिली थी। वह खून से नहाई हुई थी। उसकी लाश सबसे पहले उसकी 8 साल की पोती ने देखी थी।
इस मामले में कातिल के बारे में किसी तरह का सुराग न मिलने के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी। हालांकि तभी सामने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा से कुछ फुटेज मिली जो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हुई।
सीसीटीवी में नहीं दिखा चेहरा फिर भी फंसा
फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति गेस्ट हाउस में घुसा और पांच मिनट बाद वापस आ गया। हालांकि खराब क्वालिटी के चलते आरोपी का चेहरा नहीं दिखा। आरोपी की शारीरिक बनावट ने पुलिस की काफी मदद की और पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही।
पुलिस ने बताया कि अनुराधा ने आरोपी के खिलाफ प्रॉपर्टी विवाद के कई केस दर्ज करा रखे थे। आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसने अनुराधा को उसके पापों की सजा दी है।
प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस अनुराधा को गिरफ्तार बी कर चुकी थी लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गई। यह बात ओंकार को बुरी लगी और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। आरोपी ओंकार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि वह एक अच्छे परिवार से है लेकिन उसके गुस्सैल मिजाज ने उसे मुसीबत में डाला है। वह पहले भी कई बार बड़े आरोपों में घिर चुका है।