फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   neighbour filmed girl's baths, circulated clips on WhatsApp

वाट्सऐप पर बेटी का न्यूड वीडियो देख उड़े होश

Fri, 30 Jan 2015 12:28 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
neighbour filmed girl's baths, circulated clips on WhatsApp

सोशल मीडिया ने लोगों का काम आसान करने साथ ही उनकी मुसीबतें भी बढ़ाई हैं। मुंबई में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं।

विज्ञापन


वकोला पुलिस के अनुसार, 17 साल के आरोपी लड़के ने 13 साल की लड़की का वीडियो उस वक्त बनाया जब वह नहा रही थी। उसने चोरी से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे वाट्सऐप पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी, पीड़िता का पड़ोसी है और वह रोजाना उसका वीडियो बनाता था। उसे इस बात की जानकारी थी कि वह कब नहाने के लिए बाथरूम जाती है। वीडियो बनाने के लिए उसने एक खास तरीका खोजा था। उसकी चाल जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाता था वीडियो, पुलिस भी हैरान

neighbour filmed girl's baths, circulated clips on WhatsApp

पुलिस के अनुसार, लड़की जब भी बाथरूम जाती तो आरोपी उसके बाथरूम में लगे रोशनदान में मोबाइल रख देता था और उसे बिना कपड़ों के नहाते हुए रिकॉर्ड करता था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने आरोपी को पहले भी कई बार बाथरूम में झांकते हुए देखा था लेकिन हर बार चेतावनी देकर छोड़ दिया, क्योंकि उसके परिवार के लोग, खासकर उसके पिता का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

आरोपी के पिता के खिलाफ एक सिपाही को ड्यूटी के दौरान चोट पहुंचाने का केस भी दर्ज है। पीड़ित पिता ने कहा कि आरोपी उसकी बेटी का पीछा करता था और उसके स्कूल तक पहुंच गया।

बेटी का न्यूड वीडियो देख उड़े होश

neighbour filmed girl's baths, circulated clips on WhatsApp

इलाके में रहने वाले एक छात्र को वाट्सऐप पर एक दिन अश्लील वीडियो मिला। उसने छात्रा को पहचानने के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। बेटी का न्यूड वीडियो देखकर परिजन हैरान रह गए।

जानकारी मिलते ही परिजनों ने वकोला पुलिस से संपर्क किया और लेकिन इस मामले में पिछलसे महीने जानकारी मिलने के बावजूद बीते शनिवार को शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिन लड़कों को यह वीडियो भेजा है उन सब से पूछताछ की जा रही है। उन सब के मोबाइल सीज कर दिए गए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

कितने वीडियो रिकॉर्ड किए?

neighbour filmed girl's baths, circulated clips on WhatsApp

शक है कि आरोपी ने पहले भी कई वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। हालांकि यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने कितने वीडियो बनाए और कब से ऐसा कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस उसके घर भी गई लेकिन वह वहां मिला नहीं। पुलिस उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी छीनबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed