{"_id":"ae0c8d5c143bf75c511a6a62277ad6f5","slug":"neighbour-cuts-off-woman-s-tongue-for-defecating-in-his-field-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नहीं था टॉयलेट, पड़ोसी ने काट दी जीभ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर में नहीं था टॉयलेट, पड़ोसी ने काट दी जीभ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
घर में टॉयलेट न होने के चलते एक महिला को उसके पड़ोसी ने ऐसी सजा दी जिसका दर्द उसे जिंदगी भर होगा। महिला को अपने खेत में शौच के लिए जाती देखकर पड़ोसी ने उसकी जीभ काट दी।
विज्ञापन
मामला बिहार के वैशाली जिले का है। चक्याज गांव की रहने वाली महिला कुसमा देवी को सबक सिखाने की मंशा से आरोपी पड़ोसी ने उसकी आधी जीभ काट डाली और उसे वहीं पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
यूपी: 2 नाबालिगों से गैंगरेप, महिला को निर्वस्त्र करके फेंका
विज्ञापन
घटना बीते शुक्रवार की है। पीड़ित महिला के पति इंद्रदेव पासवान ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी ने पहले उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर जीभ काट दी।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।