प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोसियों ने छात्रा को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले के ग्राम सिसाना में मंगलवार सुबह 10वीं की छात्रा (16) को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। प्रेम प्रसंग के शक में इस सनसनीखेज वारदात को पड़ोसियों ने ही अंजाम दिया। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।
मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे छात्रा अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाली मुनेश अपने पुत्र मनोज और पुत्रवधू बीना और रिश्तेदार राजू को लेकर उसके घर पहुंचे और छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
किशोरी काफी देर तक चीखती-चिल्लाती रही। जब तक मोहल्ले के लोग उसे बचा पाते, तब तक छात्रा गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तेल छिड़क कर लगाई आग
वारदात के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के घर से केरोसिन की केन भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में झुलसी छात्रा ने बताया आरोपी परिवार से उनका जमीन विवाद चल रहा है।
मुनेश उस पर अपने बेटे के साथ प्रेम प्रसंग का भी आरोप लगाती है। जबकि उसका बेटा शादीशुदा है और एक बच्चा का पिता है। सुबह भी उसके परिवार से आरोपियों का झगड़ा हुआ था। बाद में उसके परिवार के सभी लोग काम पर चले गए और आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा छात्रा 90 प्रतिशत झुलस चुकी है, उसके परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।