फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ncrb report 2014 on Victims of Rape under Different Ag Groups

12 से 16 की उम्र की लड़कियों से होते हैं सबसे ज्यादा रेप

Thu, 10 Sep 2015 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Sep 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
ncrb report 2014 on Victims of Rape under Different Ag Groups

देश में किशारियों और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी हुए 2014 के आंकड़ों में बताया गया है कि यौन हिंसा का अपराध(बलात्कार) सबसे ज्यादा 12 से 16 साल की लड़कियों से होता है।

विज्ञापन


हाल में जारी हुए साल 2014 के आंकडों के अनुसार देश में 12 से 16 की उम्र की प्रति एक लाख किशोरियों में से 211 किशोरियों से बलात्कार किया गया। ये सिर्फ वो मामले हैं जिनके बारे में पीड़िताओं या उनके परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


12 से 16 की उम्र की लड़कियों के बाद 2014 सबसे ज्यादा बलात्कार का शिकार हुई हैं 18 से 30 के बीच की महिलाएं। आंकड़ो के अनुसार, 18 से 30 की उम्र वाली प्रति लाख महिलाओं में 203 महिलाओं से बलात्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में करीब 40 प्रतिशत बढ़े हैं रेप

ncrb report 2014 on Victims of Rape under Different Ag Groups

वहीं 2013 में भी किशोरियों से सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी के आंकडों के अनुसार, 2013 में 14 ये 18 साल की उम्र की किशोरियों से सबसे ज्यादा बलात्कार किया गया था। 2013 में प्रति एकलाख किशोरियों में से 151 से बलात्कार किए गए थे।

14 से 18 की उम्र के बाद सबसे ज्‍यादा बलात्कार का शिकार होने वाली 10 से 14 साल की बच्चियां थीं। वहीं आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2013 के मुकाबले 2014 में करीब 40 प्रतिशत बलात्कार के मामले बढ़े हैं।

2013 में प्रति लाख महिलाओं से बलात्कार होने की कुल संख्या 548 थी तो 2014 में यह संख्या 713 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed