फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ncrb report 2014 on city wise crime

अपराध में रिकॉर्ड: देश के टॉप-10 शहरों में मध्य प्रदेश के तीन शहर

Fri, 04 Sep 2015 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Sep 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
ncrb report 2014 on city wise crime

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में देश के चुनिंदा शहरों की जो स्थिति सामने आई है वह हैरान करने वाली है। देश के इन शहरों जिस तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं उससे यहां रहने वाले लोगों और कानून व्यवस्था शुभ संकेत नहीं मिल रहे।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि देश के दिल में बसे मध्य प्रदेश के तीन शहर सबसे ज्यादा अपराध वाले टॉप-10 शहरों में शुमार हो गए। देश के जिन सबसे ज्यादा अपराध होने वाले टॉप-10 शहरों का नाम आया है उसमें इंदौर सबसे ऊपर है। इंदौर की आबादी करीब 22 लाख है लेकिन यहां एक साल में 19197 अपराध दर्ज किए गए हैं जो औसतन शहर की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन


वहीं अपराध में टॉप-10 शहरों की सूची में प्रति लाख आबादी में 850 अपराध के साथ ग्वालियर तीसरे नंबर पर और 688 अपराधों के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस सूची में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा अपराध वाला दूसरा शहर बन गया है। यहां प्रति लाख आबादी के हिसाब से 852 अपराधों हुए जो पिछले वर्ष का करीब दोगुना है। दिल्ली में 2013 में औसत अपराध संख्या 441 जोकि दोगुनी के करीब पहुंच गई है।

अपराध में टॉप-10 शहरों की सूची

ncrb report 2014 on city wise crime

शहर-----अपराधों की संख्या---देश में औसत--अपराध प्रति लाख--कुल आबादी

इंदौर----------19197----------3----------885----------21.7 लाख

दिल्ली----------139707----------22.7----------856----------163 लाख

ग्वालियर----------9369----------1.5----------850.2----------11 लाख

जयपुर----------26070----------4.2----------848----------30.7 लाख

कोल्लम----------9314----------1.5----------839----------11लाख

कोच्चि----------17088----------2.8----------806----------21 लाख

पटना----------15396----------5.5----------752----------20 लाख
 
तिरुवनंतपुरम--12504----------2----------741----------17 लाख

वडोदरा----------12651----------2.1----------696----------18 लाख

भोपाल----------12962----------2.1----------688----------19 लाख

10% की दर से बढ़ रहा है संगीन अपराध

ncrb report 2014 on city wise crime

देश के शहरों में अपराध वृद्िध की दर भी काफी चिंताजनक है। पिछले ‌तीन सालों में यहां बढ़े अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि हर शहरों में दर्ज होने वाले संगीन किस्म के अपराध 50 हजार से 80 हजार तक बढे़ हैं।

2012 में सभी शहरों प्रमुख में शहरों में हुए अपराध की कुल संख्या 473922 थी जो 2013 में यह संख्या बढ़कर 556024 पहुंच गई और करीब इसी दर के साथ बढ़ते हुए 2014 में शहरों में घटित होने वाले संगीन अपराधों की संख्या 616639 पहुंच गई है।

गौरतलब है कि एनसीआरबी की 2013 की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा अपराध होने वाले शहरों में कोयंबटूर पहले, इंदौर दूसरे, जयपुर तीसरे और ग्वालियर चौ‌थे स्‍थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed