फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nayana pujari rape main accused flee from jail doctors helped

नयना पुजारी रेपः आरोपी को डॉक्टर ने जेल से भगाया!

Wed, 07 Aug 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
nayana pujari rape main accused flee from jail doctors helped

नयना पुजारी रेप और हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी ने यरवडा जेल की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि जेल से फरार होने में वहां के एक डॉक्टर ने उसकी मदद की थी। इसके लिए उसने रिश्वत दी थी।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, मुख्य आरोपी योगेश राउत ने दावा किया है कि यरवडा जेल के डॉक्टरों की मदद से वह ससून अस्पताल से भागने में सफल रहा। लगभग 20 माह तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे 31 मई को शिरडी से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


योगेश ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान उसने अपने भाई से पैसे लिए थे। फिर उसे इस मामले में दूसरे आरोपी नितिन मोढ़ा को दिए थे। उसने अपने सहयोगियों की सहायता वे पैसे जेल में डॉक्टरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद एक डॉक्टर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसके खुजली से पीड़ित होने की झूठी रिपोर्ट बना दी। साथ ही जेल प्रशासन को उसे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

मुख्य आरोपी ने बताया कि 17 सितंबर 2011 को उसे सुबह 10:30 जेल से अस्पताल ले जाया गया। घरवालों से मिलाने के लिए पुलिस वैन में एक सिपाही पाटिल (नाइक सुमेरसिंह पाटिल) ने उससे 2000 रुपए मांगे। भाई ने उसे 6000 हजार रुपए दिए, जिसमें से उसने 2000 हजार पाटिल को दिए तो उसने हथकडी़ खोल दी।


उसने अपने परिजनों को बताया कि उसे सजा होने वाली है। फिर वह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि सुनवाई के समय उसके वकील बी ए अलूर ने कहा था कि सजा के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन तुम भाग सकते हो।

इस पर उसके वकील ने कहा कि ये बात सरासर गलत है। यह उसे बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed