फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   national hockey player molested

नेशनल हॉकी खिलाड़ी से अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े

Wed, 30 Oct 2013 08:57 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 30 Oct 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
national hockey player molested

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रतिष्ठित कॉलेज से छात्रसंघ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही छात्रा को मंगलवार दोपहर ईस्टर्न कचहरी रोड पर दबंग युवकों ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ का विरोध किया तो मारपीट कर कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। इतना ही नहीं छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर की रहने वाली यह पीड़ित छात्रा राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में भी कई बार भाग ले चुकी है। दोपहर को छात्रा भाई और कुछ सहपाठियों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थी।
विज्ञापन


तभी कॉलेज गेट पर खड़े कुछ युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के भाई ने विरोध किया, तो उसकी भी हॉकी और डंडों से पिटाई की। छात्रा को जब ले जा रहे थे तो उसके भाई और सहपाठियों ने छुड़ाया। इसके बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेआम सड़क पर युवकों की गुंडई से हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंचकर पीड़ित छात्रा ने आरोपी संदीप उर्फ गोरे, रोहित और विक्की तथा 6-7 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

छात्रा के सहपाठी ने मारपीट के दौरान चेन लूटने का आरोप भी लगाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजय कुमार का कहना है कि धारा 147, 354 ख, 354, 504, 506, 323, 427 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शराब पीकर खड़े हो जाते हैं गेट पर
आरोपी युवक रोजाना ही कालेज गेट पर शराब पीकर खड़े होते हैं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले भी उससे आरोपियों ने छेड़छाड़ की। कभी कहते हैं ‘चलो हम करा दें चुनाव प्रचार’ तो कभी कहते हैं कि ‘चुनाव लड़कर क्या करोगी’। मगर आज तो उन्होंने हद ही कर दी।


ड्यूटी पर नहीं थी पुलिस
छात्रा से छेड़छाड़ की वारदात करीब डेढ़ बजे हुई। मंगलवार को कालेज भी खुला था। कालेज गेट के पास ही पुलिस की ड्यूटी रहती है, लेकिन जब वारदात हुई, तो कोई पुलिसकर्मी वहां नजर नहीं आया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। छात्रा के साथियों ने बताया कि आरोपियों में कुछ युवक पूर्व में उसी संगठन से जुड़े हैं, जिससे छात्रा चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed