जमानत के दौरान दंगों के आरोपी ने किया पत्नी का रेप, मांगा तलाक
गुजरात के चर्चित नरोदा पाटिया नर संहार के दोषी पर उसकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाकर अदालत से तलाक दिलाने की गुहार लगाई है।
महिला ने अदालत को दी अर्जी में कहा कि उसके पति ने कई बार उसका बलात्कार और कुकर्म किया है, अतः अदालतऐसे पति से तलाक दिलाकर उससे छुटकारा दिलाए।
गौरलतब है कि आरोपी लंगाडो डेडवाल उर्फ रिचर्ड की पत्नी एक मुस्लिम है जिसने अदालत को बताया कि उसका पति जब छह महीने की जमानत पर घर आया था तब उसके साथ अत्याचार किया था।
वहीं नरोदा पाटिया नर संहार पर तीन साल तक चली एसआईटी की जांच में रिचर्ड को दोषी पाया गया था और इस पर उसे 31 साल का कारावास मिल चुका है।
सजा माफ करने के लिए भी दी थी अर्जी
हैरान की बात यह है कि अपने पति पर बलात्कार और कुकर्म करने आ आरोप लगाने से पहले महिला ने अदालत को पति की सजा माफ करने की अर्जी भी दे चुकी है।
नरसंहार के दोषी रिचर्ड को विशेष अदालत ने जब 31 साल की सजा सुनाई तो उसकी पत्नी ने अदालत को दया याचिका देकर कहा कि उसकी शादी हुए 20 साल हो चुके हैं और दो बच्चे भी हैं। इसलिए अदालत उसके पति की सजा को माफ कर दे।
गौरतलब है कि 2002 में हुए गुजरात के नरोदा पाटिया नरसंहार के 32 दोषियों में से एक ऐसा शख्स है जो लोगों की हत्या करने के साथ उनका बलात्कार करने का भी दोषी पाया गया था। इस नरसंहार में महिलाओं बच्चों समेत 97 लोगों की हत्या की गई थी।