{"_id":"b01702b251f077a82be44a0043b229b5","slug":"narayan-went-meerut-to-punjab-three-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले ही मेरठ से पंजाब गया था नारायण!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तीन दिन पहले ही मेरठ से पंजाब गया था नारायण!
अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 05 Dec 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में जिस नारायण साईं की गिरफ्तारी को लेकर दो महीने तक हल्ला मचा था, काफी समय तक वह मेरठ में ही छिपा रहा।
विज्ञापन
उसकी फरारी के दौरान नेहा दीवान ने 17 अक्तूबर को फोर्ड की ईको स्पोर्ट कार (यूपी-15बीएच-0033) खरीदी। नारायण की गिरफ्तारी के दौरान उससे यही कार बरामद हुई है। इसके बाद यह चर्चा जोरों पर है कि उद्योगपति दीवान फैमिली ने नारायण को अब तक गिरफ्तारी से बचाया है।
उद्योगपति दीवान फैमिली का नाम प्रकाश में आते ही मेरठ में भी खलबली मच गई। नाम न छापने की शर्त पर नारायण के एक अनुयायी ने बताया कि फरारी के बाद वह मेरठ आ गए थे। इतना ही नहीं, नारायण तीन दिन पहले ही मेरठ से पंजाब गए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक भी नारायण की लोकेशन दो दिन पहले पंजाब के आसपास मिली थी।
विज्ञापन
सवाल उठ रहे हैं कि फरार नारायण के पास नेहा की नई कार कैसे पहुंची। इस संबंध में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जब देशभर की पुलिस नारायण की गिरफ्तारी में लगी थी, उस समय मेरठ पुलिस ने उसके किसी अनुयायी के घर दबिश नहीं दी।
विज्ञापन
दीवान फैमिली नारायण की अनुयायी थी। यह बात नेहा के देवर विकास दीवान ने भी कबूली है। लोगों ने बताया कि 25 मार्च 2012 को नारायण दीवान फैमिली में आया था। उसे मेरठ वासियों के अलावा पुलिस ने भी देखा था। इधर, अजय दीवान के वकील विकास सोनी का दावा है कि दो दिन पहले ही रमेश नाम का एक युवक उनकी कार मांगकर ले गया था। फरारी के बाद दीवान फैमिली की नारायण से कोई मुलाकात नहीं हुई।
आखिर कौन है रमेश
जिस रमेश को नई कार देना बताया गया है, उसका दीवान फैमिली और नारायण से क्या रिश्ता है। इस संबंध में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लोगों ने बताया कि दीवान फैमिली के लोगों में आपस में विवाद है, जिसके चलते उनके परिवार की अधिक जानकारी किसी दूसरे को नहीं होती। उधर, लोगों में चर्चा है कि नेहा दीवान ने नारायण को नई कार खरीदकर गिफ्ट में दी थी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
कई बड़े घरानों से संबंध
मेरठ में कई बड़े घरानों के लोग नारायण के भक्त हैं। आसाराम की गिरफ्तारी के बाद भी भक्तों का मोह खत्म नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो फरारी के बाद नारायण मेरठ के उद्योगपतियों के घर घूमता रहा। दिल्ली क्राइम ब्रांच मेरठ आकर नारायण के भक्तों से पूछताछ करेगा। इसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
कोटक महिंद्रा से लोन लिया
आरटीओ से मिली जानकारी के मुताबिक 17 अक्तूबर 2013 को नेहा दीवान के नाम से ईको स्पोर्ट कार का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस पर कोटक महिंद्रा कंपनी से लोन भी लिया गया है।