{"_id":"66c42320ef5344e1d96a2d014b914585","slug":"narayan-sai-rape-sai-ashram-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद के नाम पर सेक्स वर्धक दवाएं देता था साईं","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रसाद के नाम पर सेक्स वर्धक दवाएं देता था साईं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत का चोला पहने नारायण साईं के बारे में जैसे-जैसे नए खुलासे हो रहे हैं साईं की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है।
विज्ञापन
नारायण साईं पर रेप का आरोप लगा है और वो फरार चल रहा है। साईं की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है।
सूरत पुलिस ने साईं की अग्रिम जमानत पर रोक के लिए दलील देते हुए बुधवार को कई खुलासे किए और गवाह पेश किए।
पढ़ें: 'साईं ने एक साथ 9 लड़कियों से किया दुष्कर्म'
विज्ञापन
सरकारी वकील की दलीलों के मुताबिक नारायण साईं पूरी साजिश रचकर लड़कियों को फंसाता था। लड़कियों को साईं के पास ले जाने से पहले प्रसाद के नाम पर दूध में गाय का घी या सेक्स वर्धक दवा मिलाकर दी जाती थी। साईं की सेविकाएं गंगा और यमुना यह काम किया करती थीं।
विज्ञापन
गंगा अब पुलिस के हाथ लग चुकी है और उसने भी साईं से जुड़ी अहम जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। उसे उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें: साईं की है अवैध संतान, गंगा का खुलासा
गंगा ने पुलिस को बताया है कि नारायण साईं लड़कियों के नाम बदल देता था ताकि कोई विवाद होने पर बचा जा सके। उसने गंगा और एक अन्य सेविका यमुना का नाम भी बदल दिया था।
साईं ने बनाए थे कोडवर्ड
आसाराम की तरह उनका बेटा नारायण साईं भी लड़कियों को फंसाने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया करता था। गिरफ्तार सेविका गंगा के मुताबिक चुनी हुई लड़की को गोपी और साईं को कृष्ण बताकर समर्पण के लिए तैयार करती थीं।
पढ़ें: 'आसाराम ने डेढ़ घंटे किया पीड़िता का यौन शोषण'
जब लड़की तैयार हो जाती थी तो बोला जाता था कि 'भोग तैयार है'। जब लड़की को बहकाना होता था तो उसके लिए 'तिलक लगाना' कोडवर्ड का इस्तेमाल होता था। जब साईं तिलक मिटने न पाए बोलता था तो इसका मतलब था कि लड़की आश्रम से बाहर ना जा पाए।
सूरत की दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर कई सालों से रेप और यौन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस को साईं की तलाश है।