फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   narayan sai profile

नारायण्ा साईं: प्रवचन से पाप की दुनिया तक!

Wed, 04 Dec 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
narayan sai profile

आसाराम एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार क्या हुए उनके बेटे नारायण साईं के करतूतों की भी पोल खुलने लगी।

विज्ञापन


नारायण साईं पर एक-एक कर कई महिलाओं ने रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उस पर सेक्स रैकेट चालाने तक के आरोप लगाए गए।

धर्म और प्रवचन के आड़ में नारायण साई और आसाराम की करतूतों की जब पोल खुली तो एक बारगी विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन 58 दिन तक साईं के फरार रहने की घटना चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा ही है।

नारायण साईं का जन्म 29 जनवरी, 1972 को हुआ था। उसका पूरा नाम नारायण प्रेम साईं है। उसके अनुयायी उसे साईं जी के नाम से पुकारते हैं।

पिता आसाराम के साथ ही वह भी लोगों को प्रवचन देता था। उसकी बहन भारती देवी और मां लक्ष्मी देवी भी प्रवचन और आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं। नारायण साईं की शादी जानकी देवी से हुई है।
विज्ञापन


साईं के करतूत
यौन उत्पीड़न के आरोप में पिता आसाराम की गिरफ्तारी के बाद नारायण साईं के करतूतों की भी पोल खुलने लगी।

सूरत की दो बहनों ने उस पर रेप का आरोप लगाया। जिसके बाद 6 सितंबर, 2013 को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

उसके बाद पुलिस ने नारायण साईं की तलाश शुरु की लेकिन वह फरार हो गया। 11 नवंबर को सूरत की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

आशिक मिजाज साईं के अवैध संबंध
इस बीच जानकी ने पुलिस के सामने साईं के कई राज खोले। उसने बताया कि वह आशिक मिजाज है और सत्संग में आने वाली लड़कियों को फंसाने की फिराक में रहता है।

नारायण साईं की पत्नी के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जानकी आसाराम के पंचेड़ आश्रम में आती थीं और वहीं साईं से मुलाकात हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली लेकिन साईं की सच्चाई खुलने पर शादी में दिक्कतें आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं की उसकी सेविका जमुना से भी अवैध संबंध रहे और उससे एक औलाद भी है।

सेक्स वर्धक दवाएं देने का आरोप
उसकी एक सेविका गंगा ने पुलिस को बताया था कि साईं महिलाओं को फंसाने के लिए संतान प्राप्ति और तेजस्वी संतान के लिए शिविर लगाया करता था। शिविर में वो सुंदर और संपन्न महिलाओं को चुनता था।

वह भी आसाराम की तरह कोडवर्ड का इस्तेमाल किया करता था। उस पर प्रसाद के नाम पर महिलाओं को सेक्स वर्धक दवाएं देने के भी आरोप हैं।

गिरफ्तारी
58 दिनों तक तलाश करने के बाद दिल्ली और सूरत पुलिस ने साईं को 04 दिसंबर 2013 को कुरुक्षेत्र के पास पीपली में गिरफ्तार कर लिया।

आरोप लगने के बीच साईं ने ओजस्वी पार्टी के नाम से एक राजनीतिक दल भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed