{"_id":"33c3817bbdb06a4e8c451cf372e74e42","slug":"narayan-sai-a-million-served-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं को पकड़वाओ, 1 लाख इनाम पाओ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नारायण साईं को पकड़वाओ, 1 लाख इनाम पाओ
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 04 Dec 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी पिता आसाराम के पद चिन्हों पर चलते हुए उनसे चार कदम आगे निकल चुके पुत्र नारायण साईं की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने वालों में एक नाम यहां का भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने एक लाख रुपए के नगद इनाम की घोषणा करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना भी दिया।
उनका कहना है कि जो कोई बलात्कार के आरोपी भगोड़े नारायण साईं के बारे में पुख्ता जानकारी देकर उसे गिरफ्तार कराने में मदद करेगा, वह उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे।
विज्ञापन
भोजवाल घोषित इनामी राशि का चेक लेकर कलेक्ट्रेट में दिन भर धरने पर बैठे रहे। उधर से आने-जाने वालों को वह चेक दिखाकर अपनी बात कहते रहे। उनका कहना है कि लड़कियों की आबरू से खिलवाड़ करने वाले आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
आसाराम ने उनके शहर की बेटी से दुराचार किया, जबकि उनका बेटा भी ऐसे ही घिनौने आरोप में फंस चुका है और अब वह भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया है।