{"_id":"35804e2cfd34d9e0d01807dc043e098b","slug":"narayan-has-son-from-his-supporter-jamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं की है अवैध संतान, गंगा का खुलासा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
साईं की है अवैध संतान, गंगा का खुलासा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़ा घोषित हो चुका नारायण साईं अभी तक पुलिस की पकड़ में तो नहीं आया है लेकिन उसके बारे में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
अब दुष्कर्म के आरोपी नारायण साईं का एक बच्चा भी होने का खुलासा हुआ है। साईं का अपनी सहयोगी यमुना से एक बेटा होने की बात सामने आई है।
उदयुपर से गिरफ्तार की गई नारायण साईं की एक सेविका गंगा उर्फ धर्मिष्ठा ने पुलिस पूछताछ में इसकी जानकारी दी है। गंगा और यमुना सगी बहनें और साईं की सेविकाएं हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में छिपा बैठा है नारायण साईं!
विज्ञापन
सूरत के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक गंगा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बहन यमुना उर्फ भावना का बेटा नारायण साईं की औलाद है।
साईं के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने गंगा पर लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गंगा लड़कियों को नारायण साईं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती है।
पढ़ें: नारायण्ा साईं कर रहा है चुनाव प्रचार!
नारायण साईं भगोड़ा घोषित
सूरत की एक स्थानीय अदालत ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को भगोड़ा करार दिया है। नारायण साईं और आसाराम पर सूरत की दो बहनों ने दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पुलिस इसी मामले में पूछताछ के लिए साईं की तलाश कर रही है। साईं एक महीने से ज्यादा समय से फरार है।
नारायण साईं के साथ अदालत ने उसके दो सहयोगियों यमुना और हनुमान को भी भगोड़ा घोषित किया है।
इससे पहले यह भी खबर आई थी कि नारायण ने 'ओजस्वी पार्टी' नाम से एक राजनीतिक दल बनाया है, जिसके लिए वो प्रचार भी कर रहा है।