'ताज' लेकर फरार हो गई ये 'ब्यूटी क्वीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेली न्यूज के अनुसार, नोई एक लाख डॉलर से ज्यादा (लगभग 62 लाख रूपए) मूल्य वाला क्राउन लेकर चंपत हो गई है। हालांकि उनकी इस हरकत की वजह से उनसे मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी छीन लिया गया है।
कांटेस्ट के मीडिया डायरेक्टर किम डेविड के मुताबिक नोई जिस ताज को लेकर भागी है, उसकी कीमत एक लाख डॉलर से ज्यादा है। अब उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। हालांकि म्यांमार के ऑनलाइन न्यूज पेपर इलेवन मीडिया के मुताबिक वह जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं।
मुफ्त में करवाया अपनी ब्रेस्ट सर्जरी
किम डेविड ने बताया कि इसके अलावा ब्यूटी क्वीन होने के नाम पर नोई ने मुफ्त में अपनी ब्रेस्ट सर्जरी भी करा ली। किम ने कहा कि हमने सोचा कि वह ज्यादा खूबसूरत हो सकती है। इसलिए हमने उसे अस्पताल भेजा ताकि उसके ब्रेस्ट का ऑपरेशन हो सके।
उन्होंने कहा कि समस्या वहीं से शुरू हो गई। वह अपनी मां को भी दक्षिण कोरिया ले जाना चाहती थी और शुरू में यह दौरा सिर्फ 10 दिन का था, जो बढ़ते बढ़ते तीन महीने का हो गया और खर्च आयोजकों को झेलना पड़ा। उसने कई चीजों के बारे में हमसे झूठ बोला।
नोई को म्यांमार लौटने के लिए विमान का एक टिकट भी दिया गया था लेकिन समझा जाता है कि वह उससे पहले ही देश लौट आई है। डेविड किम का कहना है कि वह मोतियों जड़े ताज के साथ लापता हो गई है, जिसकी कीमत एक लाख से दो लाख डॉलर के बीच हो सकती है।