फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   muzaffarnagar police raids on boyfriend house rescued mumbai woman

'प्रेमी के घरवालों ने मुझे कैद कर रखा है'

Fri, 17 Jan 2014 01:56 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Jan 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar police raids on boyfriend house rescued mumbai woman

काम की तलाश में मुंबई गए एक युवक की अपनी ही कंपनी में काम करने वाली यवुती से मोहब्बत हो गई। युवती प्रेमी के संग भागकर उसके घर आ गई। दोनों ने शादी भी कर ली।

विज्ञापन


लेकिन शादी के बाद सुसरालवालों ने युवती पर कई तरह की पाबंदी लगा दी। आठ माह तक उन लोगों ने युवती को एक कमरे में कैद कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन


पति को ढूंढ़ने निकली बीवी, पति के दोस्त ने लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है।

मुंबई में मोहब्बत, मुजफ्फरनगर में निकाह
पुलिस के मुताबिक जानसठ का रहने वाला युवक मुंबई में नौकरी करता था। जिस जगह पर वह नौकरी कर रहा था वहीं उसका एक युवती से प्रेम हो गया। युवती के परिजन मुरादाबाद जिला के रहने वाले हैं। आठ माह पूर्व युवक अपने साथ युवती को ले आया। दोनों एक ही समुदाय के हैं। इन दोनों ने जानसठ में आकर निकाह कर लिया।

घर लौट रही थी विकलांग किशोरी, तभी...

मुंबई में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुंबई पुलिस उसी दिन से युवती की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुंबई पुलिस का जानसठ थाने में युवती को बरामद करने का फोन आया था। पुलिस ने बुधवार की रात को ही युवक के मकान पर छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया।


महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे

कैद में 'मोहब्बत'
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के संग भागकर आई थी। हम दोनों ने निकाह भी किया था, लेकिन उसको पिछले आठ माह से प्रेमी के परिजनों ने कैद कर रखा है। उसको बाजार आने जाने तक पर पाबंदी लगाई गई थी। यहां तक कि उसको पड़ोसी लोगों से मिलने तक की इजाजत नहीं थी।

बाप है या दरिंदा? 7 साल की बेटी की लूटी अस्मत

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अब अपने प्रेमी के घर नहीं रहना चाहती है। प्रेमी के परिजन उसको कमरे में कैद करके रखते हैं, इसलिए वह अपने परिजनों के पास जाना चाहती है।

अपहरण का मुकदमा
इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवती भगाकर लाई गई है। मुंबई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। लिखा-पढ़ी के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह मुंबई पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed