सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे, देखिए वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर पेट्रोल पंप संचालक गिर्राज अग्रवाल (37) की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशा पेट्रोल पंप पर रखा गया पैसा लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मृतक गिर्राज अग्रवाल अंबाह हाल पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था। मंगलवार शाम करीब चार बजे एमएस रोड स्थित उसके पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने धावा बोला।
बदमाशों ने उसके केबिन में घुसकर कनपटी पर रिवॉल्वर सटा दी और उसके पास रखे करीब 38 हजार रूपए भी लूट लिए। घटना का चता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो बदमाशों की पूरी हरकत देखकर दंग रह गई।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाश एमएस रोड स्थित गिर्राज के गोवर्धन फिलिंग सेंटर पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्टल निकाल ली और सीधे गिर्राज के पास पहुंचकर पैसे रखने की जगह पूछी।
गिर्राज ने डरकर उन्हें पैसे रखने की जगह बता दी। इस दौरान एक बदमाश केबिन के दरवाजे पर खड़ा था और बाहर नजर रखे हुए था।
गिर्राज ने अपनी जगह पर खड़े होकर बदमाशों से बात करने की कोशिश की लेकिन तभी गेट पर खड़े बदमाश ने उसे गोली मार दी। लूट की वारदात को अंजाम देकर तीनों वहां से फरार हो गए। घायल गिर्राज को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुरैना के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि बदमाश काली पल्सर मोटरसाइकिल से आए थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।