फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murdered wife and escaped to england.

पत्नी के टुकड़े कुएं में फेंक भाग गया इंग्लैंड

Fri, 30 Jan 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
murdered wife and escaped to england.

एनआरआई पति ने दोस्त के साथ मिलकर दूसरी पत्नी का पंजाब में बेरहमी से कई टुकड़े कर कत्ल कर दिया। बाद में इन टुकड़ों को बोरों में भरकर कुएं में फेंक दिया। हत्या करने के बाद वह पहली पत्नी और दो बच्चों के साथ इंग्लैंड फरार हो गया। मृत महिला का मायका गंगोह थाना क्षेत्र का गांव वजीरपुर है। मायके वालों ने पंजाब से शव लाकर गांव में उसका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


वजीरपुर निवासी सरदार गुरुदेव सिंह की बेटी नरिंदर कौर की वर्ष 2011 में पंजाब के जिला नवागांव अंतर्गत मल्ला सोढियां निवासी एनआरआई गुरनाम सिंह के साथ दूसरी शादी हुई थी। गुरनाम सिंह ने पहली पत्नी से बच्चे नहीं होने के कारण नरिंदर कौर से उसने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद वह उसे भी इंग्लैंड ले गया था। नरिंदर से गुरनाम के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरनाम सिंह अक्तूबर 2014 में लोहड़ी के लिए नरिंदर कौर, दोनों बच्चों और पहली पत्नी के साथ पंजाब अपने घर आया था। उन्हें 27 जनवरी को वापस इंग्लैंड लौटना था। इसके लिए टिकट भी बुक करा लिए थे। बाद में उसने 16 जनवरी को वापस लौटने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन इसके पीछे की साजिश का खुलासा होने पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में फेंका पत्नी का शव

murdered wife and escaped to england.

नरिंदर कौर के मायके वालों के मुताबिक गुरनाम ने 15 जनवरी को अपने साथी के साथ मिलकर नरिंदर की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शरीर के आधा दर्जन से अधिक टुकड़े कर तीन बोरियों में भरकर घर से करीब दस किलोमीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। उसी रात दोनों बच्चों गुरनूर सिंह (3) और गुरतेज सिंह (1) को लेकर दिल्ली चला गया। वहां पहले से होटल में ठहरी पहली पत्नी सतविंदर कौर को लेकर वह 16 जनवरी को इंग्लैंड फरार हो गया।

मृतका के मायके वालों के मुताबिक उन्होंने कई बार नरिंदर कौर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इस पर उन्होंने गुरनाम सिंह से संपर्क कर नरिंदर के बारे में पूछा तो वो बरगलाता रहा। संदेह होने पर उन्होंने पंजाब पुलिस से शिकायत की। पंजाब पुलिस गुरनाम सिंह की कॉल डिटेल के जरिये उसके दोस्त बलबीर सिंह तक पहुंची तो उसने पूरी वारदात बता दी।

बलवीर ने नरिंदर कौर की हत्या में शामिल होना स्वीकार करते हुए कुएं से उसके शव के टुकड़े बरामद कराए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात परिजन शव को लेकर वजीरपुर पहुंचे। वहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब पुलिस इंग्लैंड से गुरनाम सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed