यूपीः SSP ऑफिस के सामने पीट पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस की राम विहार कालोनी में एसएसपी आफिस के सामने मंगलवार तड़के आठ बदमाशों ने कुमास इंटरनेशनल निर्यात फर्म के मालिक विष्णु कुमार अग्रवाल की उनके घर पर बेंतों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बदमाशों ने निर्यातक का गला भी रेत दिया और अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात बंगले के नौकर निर्मल कुमार के सामने हुई। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
व्यापारी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं परिजनों के संदेह के आधार पर प्रकाशनगर के एक व्यापारी को भी पकड़ा गया।
पचहत्तर वर्षीय विष्णु कुमार अग्रवाल का सालों पहले कटरानाज में किराना का व्यवसाय था।
उनके दोनों छोटे बेटे विनेश व अमित यही कारोबार करते हैं। जबकि पांच साल पहले विष्णु ने साथ रह रहे बड़े बेटे शैलेंद्र अग्रवाल की एक्सपोर्ट फर्म खुलवाई थी।
दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात
नोएडा में शुरू हुए स्प्रिंग फेयर के सिलसिले में शैलेंद्र, पत्नी ममता, बेटे शिवम व बहू अनुप्रिया के साथ रविवार शाम दिल्ली गए थे घर में विष्णु अकेले रह गए थे। सोमवार को विष्णु ने ही फर्म का कारोबार देखा और रात नौ बजे लौटकर घर आए।
मूंढापांडे के भीतखेड़ा गांव निवासी नौकर निर्मल ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे आठ बदमाश दरवाजा खोलकर घर में घुस आए। आते ही उन्होंने निर्मल को बंधक बना लिया और विष्णु के सिर पर फावड़े के बेतों से ताबड़तोड़ वार किए।
कई दिनों से मिल रही थीं धमकियां
इसके बाद किचन के चाकू से उनका गला रेत दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखी रकम लूट ले गए। विरोध करने पर एक बदमाश ने निर्मल की जांघ पर वार किया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
बदमाशों के जाने के बाद निर्मल ने शोर मचाया। तब मोहल्ले वाले पहुंचे। उन्होंने शैलेंद्र को दिल्ली फोन मिलाया। इसके बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी फोर्स के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
सुबह सात बजे शैलेंद्र ने बताया कि उनका एक मित्र निर्मल जैन कई दिनों से धमकी दे रहा था। एक चिट्ठी भी दिखाई। निर्यातक की अलमारी से 49 हजार रुपये भी मिले।