फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder of wife

सुहागरात पर बीवी को दिया मौत का तोहफा

Sun, 30 Mar 2014 02:19 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
murder of wife

गांव मरथरा में शुक्रवार रात नवविवाहिता काजल (30) की उसके पति सुखवीर ने पीट पीट कर हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बाद में शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। शनिवार सुबह पड़ोसियों के घर जाने पर घटना का पता चला।

इसके बाद उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात के गांव मरथरा निवासी सुखवीर उर्फ शेट्टी मजदूरी करता है और शुक्रवार सुबह ही वह दिल्ली से काजल को साथ लेकर गांव में आया था। सुखवीर ने बताया था कि उसने काजल के साथ दिल्ली में शादी कल ली है।

विज्ञापन

पहली पत्नी जा चुकी है छोड़ कर

murder of wife

शनिवार सुबह काफी देर बाद भी जब पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने घर की खिड़की से झांककर अंदर कमरे में देखा तो घटना की जानकारी लोगों को हुई।

कमरे में खोदे गए गड्ढे में से काजल के पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। उसका आधा धड़  मिट्टी में दबा था। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काजल के शरीर पर चोटों और हाथ में चाकू से काटने के निशान हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय पत्नी से किसी बात पर उसकी कहासुनी हुई।

काजल का मायका कहां है, वह कहां की रहने वाली थी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुखवीर की पहली पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। पड़ोसी सरवरी पत्नी अल्ली ने सुखवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अंबेशचंद्र त्यागी, सीओ सिटी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आने के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed