फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder of rape victim in mau, uttar pradesh

सुलह न करने पर रेप पीड़िता को मार दी गोली

Mon, 14 Sep 2015 09:16 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
murder of rape victim in mau, uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के मऊ में बलात्कार पीड़िता 22 वर्षीया युवती की रविवार की सुबह इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह सुलह न कर आरोपियों को सजा दिलवाना चाहती थी। सुबह आठ बजे हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। नाराज लोगों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मनाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने इस मामले में कालेज प्रबंधक के पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी पुलिस के पास हुई। गोली मारने के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार की सुबह अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने बाइक से मऊ जा रही थी। बैजापुर पुलिया के पास पहुँचते ही दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से भाई-बहन के गिरते ही एक बदमाश ने युवती की कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरलाई मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया

murder of rape victim in mau, uttar pradesh

उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से नाराज ग्रामीणों ने मऊ आजमगढ मार्ग के बरलाई मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया।

लगभग दो घंटे बाद पहुंचे एएसपी सुनील कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से हटे। इस मामले में युवती के चेचेरे भाई की तहरीर पर एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसमें एक कालेज के मैनेजर का बेटा जयवर्धन सिंह, मथुरा राजभर और मुहम्मदाबाद कोतवाली के कोलौरा गांव के रणजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। दक्षिण टोला थाने के एसओ सुरेश मिश्रा का कहना है कि युवती की हत्या के पीछे चार साल पूर्व हुए बलात्कार में सुलह न होना जान पड़ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोग आरोपी बनाए गए

murder of rape victim in mau, uttar pradesh

उधर, युवती के घर वालों का कहना है बलात्कार मामले में स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोग आरोपी बनाए गए थे। वे सुलह का दवाब बना रहे थे। इस मामले में युवती की कोर्ट में गवाही हो चुकी थी। सिर्फ फैसला आना बाकी है।

सुनील कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ने बताया कि युवती से रेप के मामले में कालेज का मैनेजर आरोपी है। स्कूल के चपरासी रूदल राजभर की हत्या में भी मैनेजर, उसके बेटे और अन्य आरोपी हैं।

रेप मामले में युवती के परिवार पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। युवती की हत्या इसी संदर्भ में की गई बताई जा रही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed