फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder of brother for girlfriend

प्रेमिका की इच्छा पूरी करने के लिए भाई का कत्ल

Tue, 19 Jan 2016 05:37 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
murder of brother for girlfriend

यूपी में चंदौली के मुहम्मदपुर पुरवा गांव में प्रेमिका की इच्छा पूरी करने के लिए एक युवक ने अपने छोटे भाई का गला घोंटकर उसे जान से मार डाला। प्रेमिका ने इस काम में उसकी सहायता की।

विज्ञापन


प्रेमिका का कहना था कि तुम्हारे पास तीन बिस्वा ही खेत है, उसमें भी भाई हिस्सेदार है। इसे खत्म कर दोगे तो पूरा खेत तुम्हें ही मिलेगा। पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रामप्रकाश बिंद का पुत्र लालू (11) प्रीतमपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। परिवार वालों के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे वह घर से निकला तो लौटकर नहीं आया। देर रात तक तलाश के बाद भी पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाई को मारो फिर करूंगी शादी'

murder of brother for girlfriend

सोमवार की सुबह खेत में लालू का शव दिखा। लग रहा था कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। सूचना पर एएसपी जियालाल, चंदौली कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी और थानाध्यक्ष रामप्रकट यादव पहुंच गए।

रामप्रकाश ने अपने बड़े बेटे संदीप (18) पर ही हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने संदीप और एक महिला से पूछताछ की। संदीप ने महिला के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली।

बताया कि वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन वह कह रही थी कि जब अपने खेत के हिस्सेदार अपने छोटे भाई को खत्म कर दोगे, तभी तुमसे शादी करूंगी। उसने रविवार की शाम छोटे भाई को टाफी देने के लिए बुलाया और खेत में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

प्रथमदृष्टया मामला प्रेम संबंधों में हत्या का लग रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा।
- जियालाल, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed