{"_id":"4345dbca0a834641b40a1880fea92fa3","slug":"murder-of-a-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की लगा दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवती की लगा दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 17 Mar 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 वर्षीय युवती की उसी के डुपट्टे से फंदा लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव नबीपुर गांव के जंगल में फेंक दिया गया। युवती के कपड़े भी फटे हुए हैं, जिससे रेप की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ेः यूपी में गैंगरेप ने खोली ‘खाकी’ की पोल
रविवार दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को नबीपुर के जंगल में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मिलक चाकरपुर गांव निवासी नरेंद्र के खेत में पड़ा था।
विज्ञापन
युवती के गले में उसी के डुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। संभावना है कि रेप के बाद युवती की डुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि देखने में युवती किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाली लगती है।
विज्ञापन
पढ़ेः आपत्तिजनक हालत में बेटी को देखा, किया खाक
उसने गुलाबी रंग का सूट सलवार पहना था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को बुलाया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
वहीं, एसओ ने रेप की संभावना से इंकार किया है। हकीकत पता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर इंतजार है। पुलिस ने हत्या कहीं और कर शव खेत में फेंकने की आशंका जताई है।
नहीं हुई दर्जनों अज्ञात शवों की पहचान
मुरादनगर में कई बार हत्या कर शवों को फेंका गया है, जिनमें से कुछ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुरादनगर अपराधियों के लिए शव फेंकने का सुरक्षित स्थान बनता जा रहा है।