फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in up

पढ़ें, इश्क में कत्ल की ये दो कहानियां

Fri, 01 Aug 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 01 Aug 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
murder in up

मेरठ में से लापता हुए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो वहीं, मुजफ्फरनगर में एक भाई ने अपनी ही बहन का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


पहली घटना फुगाना गांव की है। वहां लोई निवासी सायमा आन की बलि चढ़ा गई। गांव बघरा निवासी युवक से चल रहे प्रेम-प्रसंग और ईद से एक दिन पूर्व उसका प्रेमी से मिलना भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सायमा की लाश को घर की छत पर ले जाकर जलाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद से सभी परिजन फरार हैं। ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर हत्यारोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव लोई में सायमा (24) पुत्री इलियास की बुधवार देर रात घर के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद लाश को घर की छत पर जलाने की कोशिश की गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया था। पुलिस के अनुसार, युवती के गांव बघरा निवासी युवक से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहे थे। कुछ समय पूर्व वह प्रेमी के साथ घर से फरार भी हो गई थी, जिसे दो दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया था।

भाई ने किया बहन का बड़ी बेरहमी से कत्ल

murder in up

इसके बाद से परिजनों ने सायमा के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन फोन पर उसके संबंध बदस्तूर जारी रहे। इसके चलते परिजन सायमा से बेहद नाराज थे। ईद से एक दिन पूर्व सायमा किसी तरह घर से निकलकर प्रेमी से मिली थी, जिसकी जानकारी उसके भाई इंतजार को मिल गई थी।

बुधवार रात जब सभी लोग ईद की खुशियों में डूबे हुए थे, तब भाई ने सायमा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को घर की छत पर ले जाकर जलाने की भी कोशिश की। इसी बीच पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया।

एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच में युवती की हत्या उसके भाई इंतजार द्वारा किए जाने के सुबूत मिले हैं। महिला ग्राम प्रधान के पति मेहरबान की तहरीर पर हत्यारोपी भाई इंतजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी के साथ ही युवती के अन्य परिजन भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

murder in up

दूसरी घटना मेरठ के दौराला की है। यहां मवी मीरा गांव से लापता हुए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था।

छाती पर लाठी डंडों से पिटाई के निशान थे। जांघ पर भी चाकू से वार किए गए। प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान होने से आशंका जताई जा रही कि हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई है।
      
दौराला थाना क्षेत्र के मवी मीरा गांव में रहने वाला गुलजार उर्फ सोनू (18) पुत्र मुम्तियाज वैल्डिंग का काम करता है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह साइकिल से मवी-खेड़ी मार्ग पर खेत में पानी चलाने गया था। देर शाम तक लौटा नहीं तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की।

छाती पर लाठी-डंडों से पीटने के निशान, चेहरा बिगाड़ा

murder in up

गांव में मुनादी भी कराई लेकिन गुलजार का पता नहीं चला। सुबह करीब 7 बजे खेड़ी के ग्रामीणों ने खेड़ी-मवी मार्ग पर ईख के खेत में एक अर्धनग्न शव देखा और मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

उसका चेहरा भी इतनी बुरी तरह से वार किए गए थे कि शव पहचानना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव थाने ले आई। इस बीच गुलजार के परिजन भी थाने पहुंच गए। गुलजार के बड़े भाई गुलफाम और भाभी शकीला ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की।

हत्या की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। उसकी मां हजारा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गुलजार की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने दौराला थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आधी रात तक खेत में नहीं था शव

murder in up

गुलजार के परिजन और ग्रामीण आधी रात तक उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान उन्होंने जिस खेत पर शव मिला वहां भी तलाश की लेकिन उस समय तक कोई नहीं था। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि हत्या कहीं और की गई या मौके पर ही।
 
गुलजार का जहां शव मिला उससे कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों को बुधवार रात को उसकी साइकिल मिल गई थी। शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने साइकिल मिलने की बात बताई।
    
गुलजार मोबाइल स्विच ऑफ करके घर पर ही रख गया था। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने फोन किया तो पता चला मोबाइल बंद है। बाद में मोबाइल घर पर ही मिला।

किसी से रंजिश नहीं, शव की हालत देखकर सभी सन्न रह गए थे। उसको इतनी निर्ममता से मौत के घाट उतारा गया था कि लोगों में चर्चा था कि किसी रंजिश में ही इस तरह हत्या की जा सकती है। लेकिन परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इंकार किया है। इससे प्रेम प्रसंग में हत्या मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed