फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in up

मौसेरी बहन के इश्क में खौफनाक कांड!

Sun, 10 Aug 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 10 Aug 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
murder in up

तीन अगस्त को नीलम के मोबाइल पर बाबूराम का फोन गया। बाबूराम ने उसे अपने गांव में सावन के आखिरी सोमवार को लगने वाले गोपालासिद्ध के मेले में बुलाया। पहले तो नीलम ने आनाकानी की लेकिन बाद में वह मान गई।

विज्ञापन


बाबूराम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि बाबूराम बाइक से दातागंज गया। नीलम भी अपनी छोटी बहन संगीता को लेकर साइकिल से दातागंज पहुंची। उन्होंने वहीं एक जगह साइकिल खड़ी कर दी। बाबूराम दोनों को बाइक पर बैठाकर थाना बिशारतगंज स्थित अपने ननिहाल के गांव ढका की तरफ चल दिया।
विज्ञापन


रास्ते में गन्ने के खेत के पास आकर उसने बाइक रोकी और नीलम को बहाने से गन्ने के खेत में ले गया। बाबूराम ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश वहीं छोड़कर साली के पास आया। बाबूराम नीलम के बेहोश होने की बात कहकर संगीता को खेत के दूसरे छोर पर ले गया और उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके से ननिहाल ले जाकर खेत में की हत्या

murder in up

दोनों की लाशें वहीं छोड़ कर वह ननिहाल चला आया। बाबूराम का कहना है कि उसने साली को पोल खुलने के डर से मारा। ननिहाल में दो घंटे रुकने के बाद बाबूराम रात को अपने घर चला आया फिर वहां से भी रात ग्यारह बजे गायब हो गया।

उधर, नीलम के पिता हरभजन ने उसी दिन नीलम की ससुराल में फोन किया तो पता चला कि वह यहां नहीं आई हैं। यह भी पता चला कि बाबूराम भी गायब है। हरभजन ने मामले में थाना दातागंज में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। दातागंज पुलिस छानबीन करती हुई बिशारतगंज पहुंची तो बाबूराम की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाबूराम भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बाबूराम की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से दोनों शवों के कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दातागंज विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी अपनी मौसेरी बहन से प्रेम करता है। उससे शादी करने के इरादे से नीलम को अपने रास्ते से हटा दिया।

पत्नी और साली की हत्या

murder in up

मौसेरी बहन के इश्क में फंसे युवक ने शादी के ढाई महीने बाद अपनी पत्नी और साली की हत्या कर दी। रविवार तीन अगस्त को मेला दिखाने के बहाने युवक पत्नी और साली को मायके से बुलाकर अपनी ननिहाल ले गया और वहां गन्ने के खेत में दोनों को गला घोंट कर मार दिया।

ससुर की ओर से अपहरण का मुकदमा लिखाए जाने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पुलिस जांच में मामले में खुलासा हुआ। आरोपी बाबूराम कश्यप की निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने खेत से युवती और किशोरी का कंकाल बरामद कर लिया है।
 
मामला यूपी के बदायूं का है। बिशारतगंज थाना कैंट के भऊआपुर गांव के बाबूराम कश्यप की शादी इसी 17 जुलाई को दातागंज (बदायूं) के कैशोपुर गांव की कक्षा बारह की छात्रा नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बार वह विदा होकर ससुराल आई थी। सावन शुरू होने पर वह मायके चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed