फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in khurja

पढ़ें, क्यूं करना पड़ा उसे पति का कत्ल?

Wed, 10 Sep 2014 03:30 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
murder in khurja

यह कहानी यूपी के खुर्जा की है। यहां मुनीम अर्जुन की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी और एक अन्य के साथ पति का कत्ल किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके प्रेमी और साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुर्ज पंजाबियान निवासी पॉटरी मुनीम अर्जुन (23) की इसी साल 17 जून को पहासू थाना क्षेत्र के करौरा निवासी बबीता से शादी हुई थी। बबीता के गांव के ही युवक कपिल से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी कपिल पति की अनुपस्थिति में बबीता से मिलने आता रहा।
विज्ञापन


इस वजह से पति पत्नी के बीच खटास आ रही थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम बबीता ने प्रेमी को बुलाया और साजिश के तहत चाय में नशीला पदार्थ पिला कर पति अर्जुन और सास सरिता को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बबीता, उसके प्रेमी और एक अन्य ने दीवार में सिर मारकर अर्जुन की हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी साथी के साथ शव को शिकारपुर मार्ग पर फेंक आया था। इसमें अर्जुन की बाइक का भी इस्तेमाल हुआ।

गुमराह करने को गढ़ी कहानी

murder in khurja

रविवार सुबह शिकारपुर मार्ग पर मुनीम अर्जुन का शव मिलने पर बबीता ने किसी का फोन आने पर अर्जुन के जाने की बात कही थी। परिजनों का दावा है कि हत्या से तीन दिन पहले भी अर्जुन को बबीता ने नशीली पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था, लेकिन इलाज से उसकी जान बच गई थी।

वहीं, जसराना के कस्बा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने युवक का गुप्तांग काट डाला। उसका शव मक्का के खेत से बरामद किया गया है। परिवारीजन पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या बता रहे हैं, जबकि जिस जघन्य तरीके से हत्या की गई है उससे पुलिस प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध की संभावना जता रही है।

भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना जसराना के गांव प्रानपुर निवासी सतीश (25) सोमवार रात से गायब थे। परिवारीजन उन्हें खोज रहे थे। मंगलवार की सुबह लोगों ने माता के मंदिर पर खून के निशान देखे तो चौंक गए।

लोगों ने खून के धब्बों का पीछा किया। खून के धब्बे मंदिर से मक्के के खेत की तरफ गए थे। खेत में एक युवक की नग्न लाश पड़ी हुई थी। खेत में शव होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

गुप्तांग काट युवक की हत्या

murder in khurja

खेत पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया। वह शव सतीश का था। इसकी सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मां, बहनें और अन्य परिवारीजन दहाडे़ मार कर रोने लगे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी एसएस भारद्वाज के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भाई ब्रजेश कुमार ने गांव के ही विकास के खिलाफ हत्या करने का अभियोग दर्ज कराया है। भाई का कहना है कि नल से पानी भरने को लेकर गांव के ही प्रभुदयाल के पुत्र विकास से झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। विकास ने उसके भाई की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या बड़ी ही जघन्यता से की गई है। युवक की मौत दम घुटने से हुई तो वहीं हत्यारों ने मृतक के गुप्तांग को भी काट दिया था। जिस तरीके से हत्या की है उससे अवैध संबंध होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। परिवारीजनों ने पानी का विवाद बताया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed