फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in jharkhand

खूनी इश्क: प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट

Fri, 14 Feb 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
murder in jharkhand

झारखंड में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कौआखोह इलाके का है। मनोज राम नाम के युवक की शादी रूबी से मई 2013 में हुई थी।

खबर के मुताबिक रूबी का पहले ही अरविंद नाम के शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। मार्च में उसका गौना होना था।

किसी और के साथ जिंदगी गुजारने का सपना पाल रही रूबी ने एक साजिश रची। इस साजिश में साझेदार बने अरविंद और उसका दोस्त।

अरविंद और रूबी ने अरविंद के एक दोस्त के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।

शक के आधार पर जब रूबी से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बयान कर दी। मझगांव पुलिस के मुताबिक रूबी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed