फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in Illicit relationship

पति प्रेमिका संग मना रहा था रंगरेलियां तभी...

Tue, 16 Sep 2014 05:06 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
murder in Illicit relationship

पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते देख लिया। विरोध करने पर पति ने प्रेमिका संग केरोसिन डालकर उसे जिंदा फूंक दिया। यह सनसनीखेज मामला यूपी के प्रतापगढ़ की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने 5 सितंबर को अपने पति को प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था। वह विरोध करने लगी और कहा कि सबको इस बारे में बता देगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर पति ने प्रेमिका संग मिलकर उसे कमरे में बंद करने के बाद केरोसिन डालकर जला दिया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर महिला के मायकेवाले भी पहुंच गए। इलाहाबाद में इलाज के दौरान विवाहिता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। दो दिन बाद सात सितंबर को विवाहिता की मौत हो गई।

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को जिंदा फूंका

murder in Illicit relationship

विवाहिता के परिजन जब रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो पति समझौते के लिए गिड़गिड़ाने लगा। मायके वालों ने मृतका के तीन बच्चों का भविष्य देख पंचायत से मामला निबटाने की बात कही। पंचायत में तय हुआ कि पति तीनों बच्चों के नाम जमीन का बैनामा कर देगा।

पंचायत के फैसले पर अमल कराने के लिए जब सोमवार को विवाहिता के मायकेवाले तहसील पहुंचे तो मृतका का ससुर पंचायत का फैसला मानने से मुकर गया। इससे बात बिगड़ गई।

इसके बाद मृतका के पिता ने सारी घटना पुलिस को बताते हुए पति और प्रेमिका के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं, यमुनापार के घूरपुर इलाके में सोमवार दोपहर क़ॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा को सुनसान में दबोचकर एक युवक ने रेप की कोशिश की।

वह झाड़ी में खींचकर छात्रा से खींचतान कर रहा था तभी चीख-पुकार सुनकर जुटी महिलाओं-पुरुषों ने घेर लिया। छात्रा के बाहर निकलने के बाद लोगों ने झाड़ी से खींचकर वहशी युवक की जमकर धुनाई कर दी। उसे पीटकर मरणासन्न कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed