साली से प्रेम करने पर दामाद की हत्या, 3 पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली को प्रेम जाल में फंसाने की जानकारी होने पर मिर्जापुर के हलिया थानाक्षेत्र के गलरा निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की दोपहर दामाद की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।
गलरा निवासी हरी प्रजापति की बड़ी बेटी रोशनी से बरडीहा निवासी शिवचंद्र (28) का प्रेम संबंध था। हरी ने शिवचंद्र पर छेड़खानी का केस दर्ज कराकर जेल भेजवाया था। जेल से छूटने के बाद शिवचंद्र ने वर्ष 2009 में भाग कर रोशनी से शादी कर ली थी। हरी ने भी उनको माफ कर दिया था।
रोशनी अक्सर शिवचंद्र के साथ मायके आती थी। इसी बीच शिवचंद्र का संबंध रोशनी की छोटी बहन से हो गया। रोशनी के अनुसार मई 2015 में छोटी बहन से शिवचंद्र का संबंध हो गया।
मिर्जापुर के हलिया थानाक्षेत्र का मामला
पिता ने शिवचंद्र को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को शिवचंद्र पत्नी रोशनी और साली को लेकर हलिया स्थित गड़बड़ा धाम आया था।
रोशनी और उसकी छोटी बहन दर्शन करने के बाद अपने पिता के यहां गलरा गईं। वहां शिवचंद्र की हरकत देख उसके पिता नाराज हो गए।
रोशनी के अनुसार दोपहर 12 बजे शिवचंद्र उसे तथा छोटी बहन को लेकर घर जाने के लिए निकला, तो उसके पिता ने हलिया-ड्रमंडगंज रोड पर शिवचंद्र को रोक लिया और अपने दो साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी।
फिर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रोशनी की तहरीर पर पुलिस ने हरी, आकाश कुमार तथा राजा निवासी रतेह चौराहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बताया कि एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।