फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder after gangrape in uttar pradesh

दरिंदों ने गैंगरेप के बाद की दलित छात्रा की हत्या

Sun, 10 Nov 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
murder after gangrape in uttar pradesh

जले के मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की दलित छात्रा के साथ खेत में गैंगरेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह खेत में गई छात्रा के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव गांव के पश्चिम में स्थित खेत पर पड़ा मिला। खेत से भागते देखे गए गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह  करीब आठ बजे स्कूल जाने से पहले वह शौच के लिए गांव के बाहर खेत में गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने छात्रा को दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान है कि भेद खुल जाने के डर से उन्होंने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी। जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसे ढूंढने खेतों की ओर गए।


वहां गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। गांव के ही कुछ किसानों ने दो युवकों को खेत से भागते देखा था। उनकी सूचना पर छात्रा के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी।

एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के तरीके का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed