फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

फेसबुक पर दोस्त बनाने वाले पढ़ें ये खबर

Thu, 29 May 2014 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 29 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

फेसबुक पर दोस्त बनाना आपको भी अच्छा लगता होगा, खासकर अगर वह कोई लड़की हो तो फिर क्या कहना। मगर इस खबर को पढ़ने के बाद आप फेसबुक पर आने वाले हर फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने के पहले दस बार सोचेंगे।

विज्ञापन


फेसुबक पर एक अजनबी लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना और उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को काफी महंगा पड़ गया। उस लड़की के प्यार में पड़कर उस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा कारनामा कर दिया की आप भी हैरान हो जायेंगे।
विज्ञापन


चैटिंग के दौरान उस लड़की के कहने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वेबकैम के सामने अपने पूरे कपड़े उतार दिए, फिर थोड़ी ही देर बाद उस लड़की ने उसका वीडियो बनाकर उसको यू ट्यूब पर पोस्ट ब्लैकमेल करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल नाम की लड़की का आया फ्रेंड रिक्वेस्ट

Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

मामला आर्थिक राजधानी मुंबई का है, जहां भंडूप पुलिस के पास यह मामला जांच के लिए आया है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास फेसबुक पर एक दिन एक लड़की की मुलाकात हुई। बकौल इंजीनियर एक रात वह अपने घर पर फेसबुक देख कर रहा था तभी एक डिंपल शिराली नाम की लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला।

लड़की डिंपल का एकाउंट चेक करने के बाद मैंने उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया और इसके बाद हमारे बीच चैटिंग शुरू हो गई।

डिंपल ने बताया कि वह एक मॉडल है और इस समय कर्नाटक में रहती है।

ओमेगल पर वेब कैम से करने लगे थे चैटिंग

Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

इसी बीच डिंपल ने मुझसे कहा कि ओमेगल वेबसाइट पर आओ, वहां हम वेब कैमरा के जरिए चैटिंग करेंगे।

मैंने भी अपना वेब कैमरा ऑन किया और उससे चैटिंग करने लगा। कुछ समय बाद उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें बिना कपड़ों के देखना चाहती हूं। तुम वेब कैम के सामने अपनी न्यूड बॉडी दिखाओ।

फिर मैं अपने सारे कपड़े उतार कर उसे दिखाने लगा लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि वह मेरा बिना कपड़ों का वीडियो बना रही थी। पुलिस से शिकायत में इं‍जीनियर ने बताया कि कपड़े उतारने के बाद मैंने उससे कहा कि अब फेसबुक पर आ जाओ, लेकिन वह नहीं आई।

लड़की ने यू ट्यूब पर पोस्ट किया न्यूड वीडियो

Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

इसके थोड़ी ही देर बाद उसका मैसेज आया, जिसमें एक यू ट्यूब लिंक था। उसे क्लिक करते ही मैं दंग रह गया। डिंपल ने मेरा न्यूड वीडियो बना कर उसे पोस्‍ट कर दिया था।

मैंने तुरंत उससे इस वीडियो को हटाने को कहा तो उसने इसको हटाने की एवज में मुझसे एक एकांउट में दस हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा।

मरता क्‍या न करता और मैंने दस हजार रुपये उसके एकांउट में जमा करा दिए। इसके बाद मैंने उस लड़की को फेसबुक पर ब्‍लॉक कर दिया।

कुछ दिन राहत की सांस लेने के बाद एक दिन डिंपल ने मैसेज किया कि तुमने मुझे क्‍यों ब्‍लॉक किया।

साइबर क्राइम सेल की मदद ले रही पुलिस

Mumbai techie strips online for woman, finds footage on YouTube

अब तुम मुझे 5 हजार रुपये और दो। अभी 25 अप्रैल को फिर इंजीनियर के मोबाइल में मैसेज आया कि यदि वो पैसा नहीं देगा तो वो इसे यूट्यूब में फिर पोस्‍ट कर देगी।

मुंबई पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत के आधार पर डिंपल के खिलाफ फिरौती, आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले को सुलझाने में साइबर क्राइम पुलिस की भी मदद ले रही है। वहीं, फेसबुक पर अभी भी उस लड़की का एकांउट अपडेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed