फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mumbai police commisioner rakesh maria transferred

क्या शीना केस की वजह से हटाए गए राकेश मारिया?

Tue, 08 Sep 2015 07:21 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
mumbai police commisioner rakesh maria transferred

महाराष्ट्र सरकार ने अचानक लिए गए एक फैसले में राकेश मारिया को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया है। राकेश मारिया को डीजी (होमगार्ड) बनाया गया है।

विज्ञापन


राकेश मारिया 30 सितंबर को डीजी बनाए जाने वाले थे। राकेश मारिया हाई प्रोफाइल शीना मर्डर केस की जांच की देखरेख खुद कर रहे थे।

राकेश मारिया की जगह अहमद जावेद ने मुंबई के नए पुलिस आयुक्त की हैसियत से पदभार ग्रहण कर लिया है।

आयुक्त बनने के फौरन बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अहमद जावेद ने कहा कि किसी भी केस की जांच पड़ताल एक सामूहिक काम है और शीना मर्डर केस से संबंधित किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया में आ रही इस तरह की खबरें बेबुनियाद हैं।

मामले पर बोले नए पुलिस आयुक्त

mumbai police commisioner rakesh maria transferred

अहमद जावेद ने कहा कि इस केस के सभी अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में जाने वाले आम आदमी को दी जाने वाली सेवा में सुधार करना उनकी बडी प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत के मुताबिक मीडिया को सही खबर दी जाएगी।

पदभार के बाद उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछे जाने पर अहमद जावेद ने कहा कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे बडी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी और ईद-उल-अजहा को देखते हुए पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed