फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mumbai lawyer arrested for having unnatural sex, making obscene video

यौन पिपासु पति का ये कुकृत्य कर देगा हैरान!

Wed, 30 Jul 2014 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 30 Jul 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Mumbai lawyer arrested for having unnatural sex, making obscene video

रिश्ते, समाज और मानवता को शर्मसार करने वाले लोगों की कई कहानियां आपने पढ़ी होंगी लेकिन यह कहानी एक ऐसे पति की है जिसके लिए न सात फेरों की कोई मर्यादा है और न ही सामाजिक नियमों व नैतिकता का कोई डर।

विज्ञापन


यौन पिपासा से ग्रस्त एक सख्स ने पत्नी को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया।

जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित किया और फिर पूरे कुकृत्य की सीडी भी बना कर रख ली।

पीड़ित माहिला को जब यह पता चला तो वह सन्न रह गई। लेकिन, सदमा यही नहीं था, यह जानकर पीड़िता के होश उड़ गए कि आरोपी पति पहले से शादी-शुदा है।

पहले से शादी-शुदा था वकील पति

Mumbai lawyer arrested for having unnatural sex, making obscene video

मामला मायानगरी मुंबई का है। यहां माहिम इलाके में पेशे से वकील निहाल वहाब बगाड़िया रहता है। पिछले वर्ष 2013 में 28 वर्षीया बगाड़िया ने पीड़ित महिला से शादी की थी।

इसके बाद उसने कुकृत्य किया। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस में केस दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के लैपटॉप से वीडियो मिला है और साथ ही सीडी भी बनाई गई है। इसका मकसद क्या था, इस बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है।

आरोपी की मां और बहन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि पहली शादी की बात उन्होंने क्यों छिपाई थी। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध

Mumbai lawyer arrested for having unnatural sex, making obscene video

इसी तरह का एक मामला अभी गुड़गांव सामने आया था जिसमें एक महिला ने शादी के बाद अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया।

पुलिस में दर्ज कराई कई शिकायत में महिला ने कहा है कि दहेज ना लाने पर उसके पति ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की। साथ ही महिला ने कहा कि पति के साथ उसके ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पीडिता गुड़गांव के सेक्टर 10 ए में रहती है और उसने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि अप्रेल 2012 में शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए दबाव बनाने लगे और पति ने जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed