फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mumbai husband killed wife with help of three friends

पत्नी के सामने खुला राज तो उतार दिया मौत के घाट

Mon, 02 Dec 2013 04:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
mumbai husband killed wife with help of three friends

मुंबई के एक युवक का राज अपनी पत्नी के सामने खुल गया तो पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


किसी को इस वारदात की खबर न लगे, इसलिए उसने पत्नी की लाश को ठाणे जिला के मलशेज घाट के पास ठिकाने लगा दिया।

पुलिस ने शनिवार को मुंबई के पवई इलाके से आरोपी युवक संतोष राजपूत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

टीओआई
के अनुसार, संतोष ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले डकैती के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पत्नी दिव्या के सामने ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड के राज का पर्दाफाश हो गया। दिव्या तीन माह के बच्चे के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन


जब वह जेल से छूट कर दिव्या से मिलने गया और उसे घर वापस चलने को कहा। संतोष अपने तीन दोस्तों के साथ कार में उसे एक सुनसान जगह ले गया और तीनों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। लाश को मलशेज घाट के पास ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या के घरवालों को यह बात पता थी कि वह संतोष के पास ही रह रही है। चार दिसंबर तक पुलिस हिरासत में लिए गए संतोष ने बताया कि उसने अगस्त में ही दिव्या का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed