फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mumbai doctor making film of female colleagues in bathroom

बाथरूम में नहा रही थीं महिला डॉक्टर, बनाया MMS

Fri, 20 Dec 2013 08:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
mumbai doctor making film of female colleagues in bathroom

एक महिला डॉक्टर बाथरूम में नहा रही थी तभी उसके साथ काम करने वाला एक डॉक्टर छिपकर उसकी फिल्म बना रहा था। जब महिला डॉक्टर को शक हुआ तो उसने उसका मोबाइल जांचा, लेकिन इससे पहले उसने वह एमएमएस डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन


एक अन्य महिला डॉक्टर ने भी ऐसी ही शिकायत की। दोनों महिला डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, फाइनल ईयर की परीक्षा बाकी होने के कारण बुधवार को उसे जमानत मिल गई। आरोपी डॉक्टर मास्टर ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जरी का फाइनल ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


दरिंदा: मां का कत्ल कर खून पी गया!


यह मामला मुंबई के दक्षिण जिले का है।

टीओआई
के अनुसार, 16 दिसंबर को 28 से 30 साल की एक महिला सर्जन अस्पताल के बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम की दीवारें 7 फीट ऊंची हैं और ऊपर से खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को ट्रेन से नीचे लेकर कूदा विकलांग भिखारी, रेप


तभी उसे बाथरूम के ऊपरी हिस्से पर कुछ हरकत होती हुई दिखाई दी। उसने देखा कि कोई हाथ में मोबाइल फोन लिए हुए है। जब तक वह बाथरूम से निकली तब तक वह व्यक्ति वहां से भाग चुका था। एक अन्य महिला डॉक्टर से 15 दिसंबर को भी ऐसी ही घटना हुई थी। दोनों महिला डॉक्टरों ने इस पर चर्चा की।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

हाथ से छीना मोबाइल, सच आया सामने
इसके बाद दोनों ने आरोपी डॉक्टर से उसका मोबाइल फोन मांगा। उसकी जांच की तो उसमें मेमोरी कार्ड नहीं था। उन्होंने उससे फोन लौटा दिया। लेकिन शक अब भी था। अगले दिन वे दोनों आरोपी के हाथ से उसका फोन छीन लीं और अपने कमरे में भाग गईं।

फिर उन्होंने मोबाइल को कंप्यूटर से जोड़ दिया और डिलिट किया गया एमएमएस वापस पाया। उसे देखकर वे दंग रह गईं। उनकी नहाते हुई वीडियो उसमें थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed