फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mum posts photo of Down's Syndrome boy in washing machine on Facebook

वाशिंग मशीन के अंदर दो साल का बेटा, वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2015 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Mum posts photo of Down's Syndrome boy in washing machine on Facebook

यूरोप के पैसली शरीफ में एक मां की ओर से अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे वाशिंग मशीन में बंद होने की तस्वीरें फेसबुक पर डालने पर हंगामा खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


फेसबुक पर ये तस्वीर सामने आने से सोशल मीडिया के जरिए लोग महिला को बच्चे के साथ क्रूरता करने के लिए माफी मांगने की मांग करने लगे। यहां तक की कुछ लोग उस घर आकर उसे धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार, मामले की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं महिला ने किसी प्रकार की माफी मांगने से मना कर दिया है। उसने पुलिस को बताया उसका बेटा खुद ही मशीन के ऊपर चढ़ गया और फिर मशीन का ढक्कन बंद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसन ने किया अपमानित

Mum posts photo of Down's Syndrome boy in washing machine on Facebook

वाशिंग मशीन के अंदर लेटे दो साल के बेटे की तस्वीर शेयर करने वाली मां ने भी पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला इर्सकिन ने सुबह करीब 11 बजे उसके घर आई और उसे मारने की धमकी दी।

महिला ने पुलिस से बताया कि वह महिला कह रही थी कि वह उसे अपने बच्चों के पास नहीं आने देगी और न ही उनसे बात करने देगी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पड़ोसन ने उसे अपमानित भी किया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया में लोगों की ओर से मिली प्रतिक्रिया पर महिला ने सफाई देते हुए बच्चे की  तस्वीरे शेयर की है और कहा है कि वह वाशिंग में मशीन के अंदर हंस रहा जिससे साफ है कि उसने ये काम खुद किया है। उसके साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की।

महिला ने पुलिस को फोन करने वालों को भी काफी खरी खोटी सुनाई है और पूछा है कि किसने पुलिस को इस बारे में फोन किया? बता दें कि इस महिला का दो वर्षीय बेटा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed