फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mum cops thrashed 2 youths, told them to go to Pak

'पाकिस्तान वापस जाओ और उधेड़ दी खाल'

Mon, 19 Oct 2015 12:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mum cops thrashed 2 youths, told them to go to Pak

बदन पर खाकी, हाथ में डंडा क्या किसी इंसान को इतना बेरहम बना सकता है कि वो बिना वजह जाने किसी की भी खाल उधेड़ दे। मायनगरी मुंबई का एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है, जिसमें मुंबई पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने दो लड़कों को न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि, उन्हें आतंकी कहकर पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


दिन शनिवार, मायानगरी का बांद्रा इलाका। आधी रात के सन्नाटे में उस वक्त सनसनी दौड़ गई जब उन दो लड़कों पर खाकी के डंडे का कहर टूटा।

अस्पताल में भर्ती पड़ोसी के हाल-चाल का जायजा लेकर घर लौट रहे उन दो लड़कों को शायद ये भनक भी नहीं होगी कि अगले कुछ पल उन पर इस कधर भारी पड़ेगे कि उन्हें भी दवा-दारू की जरूरत पड़ जाएगी।
विज्ञापन

जा रहे थे घर, पुलिस ने पहुंचा दिया अस्पताल!

Mum cops thrashed 2 youths, told them to go to Pak

लड़कों के पड़ोसी जावेद के मुताबिक शुक्रवार की शाम 19 वर्षीय आसिफ और दानिश भाभा अस्पताल में भर्ती अपने पड़ोसी की तबीयत जानने के लिए गए थे, जिसका हर्निया का इलाज चल रहा है। रात के वक्त जब दोनों अस्पताल से लौट रहे थे तभी शराब के नशे में धुत दो लोगों देख दोनों ने बाइक रोक दी। आसिफ और दानिश की बाइक के पहिए थमे ही थे कि मुंबई पुलिस ने उन चारों को धर दबोचा।

लड़कों के मुताबिक पुलिस वालों ने उन्हें बेल्ट और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, यही नहीं पुलिस ने उन पर दवाब डाला कि वो पाकिस्तान चले जाएं।

दोनों लड़के आसिफ और दानिश और उनके रिश्तेदारों की मानें तो मुंबई पुलिस ने उन्हें आईएसआईएस का आतंकी समझा और उनपर हमला कर दिया।

दोनों लड़के पेशे जिम ट्रेनर हैं। मुंबई में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed